क्या दिल्ली के कॉलेज में सोनू निगम पर हुई थी पत्थरबाजी? सिंगर ने खुद बताई सच्चाई

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर्स में से एक सोनू निगम इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल मंगलवार यानि 25 मार्च को एक खबर आई थी के दिल्ली के डीटीयू यानि दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में सिंगर के साथ बदसलूकी हुई। ऐसी खबर आई कि कुछ छात्रों ने सोनू निगम पर पत्थर और बोतले फेंकी थी जिसके बाद सिंगर को कॉन्सर्ट बीच में रोककर छात्रों समझाना पड़ा और इस दौरान उनकी टीम के कुछ लोगों को चोट भी आई।

वहीं, अब सिंगर सोनू निगम ने खुद सामने आकर इसकी सच्चाई बताई है। उन्होंने इस खबर को झुठला दिया है। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट के साथ पूकी हेडबैंड पहना हुआ है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, पत्थर और बोतल फेंकने जैसा कुछ भी डीटीयू में नहीं हुआ, जैसा मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था सिर्फ एक वेप स्टेज पर फेंका गया था, जो शुभंकर के सीने पर जाकर लगा और तब मुझे इसके बारे में बताया गया था। मैंने शो को रोका और कॉलेज के बच्चों से दरखवास्त की और उन्हें कहा कि अगर ऐसा कुछ भी दोबारा हुआ तो हम शो को बीच में रोक देंगे। उसके बाद शो पर सिर्फ एक ही चीज फेंकी गई थी, वो था ये पूकी बैंड। जो सही में काफी पूकी था।’

आपको बता दें कि खबर ये आई थी कि डीटीयू के फेस्ट में सोनू निगम पर पत्थरबाजी की गई और लाइव शो के बीच में ही छात्रों के बोतल और पत्थर फेंकने के चलते सिंगर परेशान हो गए थे। उन्होंने ऐसा न करने का उनसे अनुरोध किया। रोहिणी के कैंपस में मौजूद बेकाबू ऑडियंस से सोनू ने विनती की और कहा, ‘मैं आपके लिए आया हूं यहां पर ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा कि आप आनंद न लें, लेकिन प्लीज ऐसा नहीं करिए.’ सोनू ने कहा कि उनके टीम मेंबर्स घायल हो गए हैं। मामले का कोई फोटो या वीडियो सामने नहीं आया था। हालांकि अब सोनू निगम ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें:

‘एल2: एमपुरान’ ने रिलीज से पहले ही की इतनी कमाई, जानिए कहां और कितने की मिल रही टिकट ?

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

31 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

46 minutes ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

59 minutes ago