देश

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू, PM नरेंद्र मोदी ने डाला पहला वोट

संसद भवन में देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई और जो शाम 5 बजे तक चलेगी। मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। बता दें कि, लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य वोट डालेंगे। वोटों की गिनती शाम छह बजे से शुरू होगी।

आपको बता दें कि, वोटिंग शुरू होने से पहले सभी NDA सांसदों ने सुबह 9.30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सुबह 10 बजे वोट डाला।

वहीं, इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है, हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। मैं केवल लोगों की अंतरात्मा की आवाज को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी।” दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”NDA की विजय सुनिश्चित है, सीपी राधाकृष्णन नए उपराष्ट्रपति होंगे।”

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ”आज बीजेपी और विपक्ष के भी सांसद अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे और NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को वोट देंगे। NDA उम्मीदवार को अग्रिम बधाई।’

 

ये भी पढ़ें:

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

39 minutes ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

53 minutes ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

1 hour ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

2 hours ago

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago