BIHAR VOTER ADHIKAR YATRA: सांसद पप्पू यादव ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में हुए शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’(BIHAR VOTER ADHIKAR YATRA)राज्य की राजनीति में नया हलचल मचा रही है। यात्रा, दूसरा दिन औरंगाबाद से शुरू होकर रफीगंज होते हुए गया की ओर बढ़ी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस, सीपीआई, वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी शामिल हैं।
रफीगंज में यात्रा (BIHAR VOTER ADHIKAR YATRA) के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली।पप्पू यादव सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “देखिए, जनसैलाब उमड़ पड़ा है। SIR को लेकर जनता में भारी गुस्सा है। लाखों लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा गया है।“
पप्पू यादव ने BJP (BIHAR VOTER ADHIKAR YATRA)पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि,”ये सब चुनावी फायदा उठाने के लिए किया गया है, लेकिन हम ये सच्चाई उजागर करेंगे। हम कोई राजनीतिक चाल नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।”पप्पू यादव ने कहा कि, राहुल गांधी को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और ‘महागठबंधन’ पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी हमला करते हुए कहा,
“मुख्य चुनाव आयुक्त BJP के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं। इसलिए वो सारे आरोप खारिज कर रहे हैं।” पप्पू यादव ने ये भी आरोप लगाया कि SIR (BIHAR VOTER ADHIKAR YATRA) के नाम पर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है और लोगों के मताधिकार को छीनने की साजिश की जा रही है।
राहुल गांधी ने भी इस यात्रा(BIHAR VOTER ADHIKAR YATRA) के दौरान चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, पहले तो चुनाव आयोग चोरी छुपकर गड़बड़ी करता था, लेकिन अब ये खुलेआम हो रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि “वोट चोरी करके नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, लेकिन बिहार में हम ऐसा नहीं होने देंगे।”
राहुल गांधी का दावा है कि कई राज्यों में वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी हो रही है। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के महादेवपुरा क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटरों की बात कही थी। रफीगंज में मीडिया से बात करते हुए,(BIHAR VOTER ADHIKAR YATRA) पप्पू यादव ने NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन पर भी निशाना साधा।
पप्पू यादव (BIHAR VOTER ADHIKAR YATRA)ने कहा कि, वे RSS से जुड़े हुए हैं और विपक्ष को भी अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए।पप्पू यादव ने ये सवाल भी उठाया कि “पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां हैं? क्या उन्हें नजरबंद कर दिया गया है?”ये बयान राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे रहा है।
राहुल गांधी की यात्रा(BIHAR VOTER ADHIKAR YATRA) बिहार SIR प्रक्रिया के खिलाफ चलाई जा रही है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि, इस अभियान के जरिए BJP ने जानबूझकर लाखों वोटरों के नाम सूची से कटवा दिए हैं।चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि अगर वे अपने आरोपों को सही मानते हैं तो हलफनामा दें या फिर पूरे देश से माफी मांगें।
आयोग ने इसके लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है।हालांकि विपक्ष का कहना है कि, चुनाव आयोग का ये रुख पक्षपातपूर्ण है और इससे उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।अब देखना होगा कि, ये यात्रा(BIHAR VOTER ADHIKAR YATRA)बिहार की राजनीति में क्या असर डालती है और मतदाता कितनी सक्रियता से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हैं।
आगे पढ़िए : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव !

