उत्तर प्रदेश

“वोट चोरी” पर विपक्ष का नया वार पड़ा उल्टा, लखनऊ में विवादित होर्डिंग से गरमाई सियासत, विवाद के बाद तुरंत हटवाई गई होर्डिंग

“वोट चोरी” पर विपक्ष का नया वार पड़ा उल्टा

राजनीति से ओत-प्रोत सभी पार्टियां अब खुद को भगवान समझने लगी है। भगवान के साथ अपनी फोटो लगाकर खुद को बड़ा दिखाना और किसी दूसरी पार्टी को छोटा या झूठा बताना अब इनका खुलेआम काम हो गया है। आप सभी एक मुद्दे से वाकिफ है और वो है वोट चोरी। राजनीति का हॉट टॉपिक बना हुआ है वोट चोरी। और इसको लेकर विपक्ष हर वो तरीका अपना रहा है जिससे सत्ता पक्ष को वो सवालों के घेरे में डाल सके।

और इसी जद्दोजहद में विपक्ष के दो महान चेहरे एक होर्डिंग पर भगवान श्री कृष्ण के साथ नजर आते है और ये होर्डिंग लगते ही इस पर विरोध शुरू हो जाता है। आपको बताते चले कि ये होर्डिंग भाजपा पर निशाना साधने के लिए लगाया गया था। इस होर्डिंग में भगवान श्रीकृष्ण के रथ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सवार दिखाया गया था। हालांकि, अब इस होर्डिंग को हटा दिया गया है।

इसे इंडिया गठबंधन की एकजुटता और जनता के मुद्दों को हवा देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने ये होर्डिंग लगवाकर इंडिया गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया।

 

होर्डिंग में भगवान श्रीकृष्ण को रथ पर सवार दिखाया गया, जिसमें दाहिनी ओर राहुल गांधी और बाईं ओर अखिलेश यादव की तस्वीर थी। यह होर्डिंग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाई गई थी, जो राजनीतिक रूप से बेहद अहम स्थान है।

होर्डिंग पर गीता का श्लोक “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत…” (जब-जब धर्म की हानि होती है) लिखा था। इसके साथ ही बड़ा नारा था- “वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध।”

यह श्लोक और नारा सीधे तौर पर भाजपा पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का संदेश दे रहा था। इस होर्डिंग को प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने लगवाया था।

इस होर्डिंग के जरिए सपा और कांग्रेस की एकजुटता को प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच मजबूत रिश्तों को उजागर करते हुए इंडिया गठबंधन की ताकत दिखाने का प्रयास हुआ है। खास तौर पर, जब राहुल गांधी बिहार में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर वोटर अधिकार यात्रा के जरिए माहौल गर्म कर रहे हैं, तब लखनऊ में इस होर्डिंग के जरिए उत्तर प्रदेश में भी इस मुद्दे को हवा दी गई है। यह कदम इंडिया गठबंधन की साझा रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

होर्डिंग में ‘वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध’ का नारा भाजपा पर सीधा हमला है। विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार और भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रही है। लखनऊ में इस होर्डिंग के जरिए विपक्ष ने उत्तर प्रदेश में भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की कोशिश की है। हालांकि, मामला तूल पकड़ते देख प्रशासन ने होर्डिंग को हटा दिया है, लेकिन इसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

 

राजनीति के जानकारों का कहना है कि यह होर्डिंग इंडिया गठबंधन की एकजुटता और आक्रामक रणनीति का हिस्सा है। बिहार में राहुल गांधी के अभियान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में इस तरह की गतिविधियां यह संदेश दे रही हैं कि विपक्ष विधानसभा चुनाव से पहले यहां भी वोट चोरी को लेकर भाजपा को घेरने की पूरी तैयारी में है। होर्डिंग हटने के बाद भी इसकी चर्चा ने यूपी की सियासत में नया रंग भर दिया है। सपा लगातार वोट में धांधली के आरोप लगा रही है।
होर्डिंग में गीता का प्रसिद्ध श्लोक “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत…” लिखा गया था, जो आमतौर पर धर्म और अधर्म के संघर्ष में न्याय की स्थापना के संदर्भ में उद्धृत किया जाता है।

इस होर्डिंग के केंद्र में था एक बड़ा नारा — “वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध”।
हालांकि, इस होर्डिंग के लगते ही सियासी तूफान खड़ा हो गया। भाजपा समर्थकों और हिंदू संगठनों ने इस पर तीखी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि भगवान श्रीकृष्ण को राजनीतिक औजार बनाना आस्था के साथ खिलवाड़ है और यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है। विवाद बढ़ते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यह होर्डिंग हटा दिया।

हालांकि, होर्डिंग भले ही हटा दिया गया हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है।

वहीं, भाजपा ने इसे विपक्ष का “सस्ता प्रचार” करार दिया। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि जब विपक्ष को नीति और नेतृत्व में जनता का समर्थन नहीं मिलता, तब वह धार्मिक प्रतीकों और विवादित तरीकों का सहारा लेकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियां जानबूझकर जनता की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर माहौल बिगाड़ना चाहती हैं।

admin

Recent Posts

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी जाते समय हुआ हादसा

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई।…

4 minutes ago

Instagram पर CM मोहन यादव के 20 लाख फॉलोअर्स, मंत्री विजय शाह सबसे पीछे; PM की सलाह के बाद बढ़ेगी सोशल मीडिया सक्रियता

भोपाल देश की राजनीति में अब सोशल मीडिया सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता…

38 minutes ago

ना ब्रह्मोस, ना अग्नि… सिर्फ ₹200 में दुश्मन के आत्मघाती ड्रोन होंगे तबाह! नई तकनीक ने चौंकाया

बेंगलुरु  ना ब्रह्मोस की भारी-भरकम लागत, ना अग्नि मिसाइल का गर्जन. महज 200 रुपये की…

39 minutes ago

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पंखों से सुखाई गई सड़क, अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना

उत्तर प्रदेश का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे एक बार फिर चर्चा में है। उद्घाटन के करीब 20…

39 minutes ago

150 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है अल-नीनो, दुनिया पर मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा

नई दिल्ली दुनिया में एक बार फिर सुपर अल-नीनो को लेकर चिंता बढ़ गई है.…

39 minutes ago

प्रॉपर्टी का बनेगा ‘आधार कार्ड’! दिल्ली में Land Record Bill से खत्म होंगे जमीन के विवाद

नई दिल्ली    दिल्ली की ज़मीनी व्यवस्था और प्रॉपर्टी रिकॉर्ड्स को पूरी तरह पारदर्शी और…

39 minutes ago