हिसार एयरपोर्ट को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अहम बैठक....

हरियाणा सरकार का सबसे बड़ा ड्रिम प्रोजेक्ट हिसार का महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था और हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई यात्रा शुरू की गई थी, और खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ पहुंचे थे, लेकिन हिसार एयरपोर्ट से बाकी राज्यों के लिए जल्द हवाई सेवा शुरू होगी जिसको लेकर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल लगातार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटे है…
इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा एयरपोर्ट डेवलमेंट कॉरपोरेशन बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता की.. जिसमे एयरपोर्ट के बाकी के निर्माण कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई इस मीटिंग में HADC के सभी टॉप मोस्ट अधिकारी मौजूद रहे और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को उन्होंने निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी. कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट के काम को लेकर विस्तार से चर्चा की. और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, बाकी का काम तय समय सीमा में पूरा हो ताकि जनता को फायदा मिल सके
हालांकि अभी हिसार के महाराजा अग्रेसन एयरपोर्ट से हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है,, और अयोध्या के लिए सेवा शुरू कर दी गई है और हरियाणा वासियों को इसका काफी फायदा मिल रहा है लेकिन अभी हिसार के इस एयरपोर्ट से हरियाणा वासियों को जयपुर, अहमदाबाद, जम्मू-कश्मीर के लिए भी हवाई सेवा शुरू होने है जिसको लेकर लगातार काम चल रहा है ताकि जल्द से जल्द इन राज्यों के लिए भी हिसार से फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी और यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि- ये एयरपोर्ट सालों पहले बनाना चाहिए था लेकिन पूर्व की सरकार के नेताओं ने हरियाणा की जनता को धोखे में रखा लेकिन पीएम मोदी की सोच,, और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में काम से काम समय में हमारी टीम ने मिलकर हिसार एयरपोर्ट के काम का पूरा कराया है और अब हरियाणा की जनता को हिसार से अयोध्या… चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट मिल रही है और जल्द बाकी की सेवाएं भी एयरपोर्ट पर शुरू हो जाएगी जिसको लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है.. और उन्हे निर्देश दिए गए है. जल्द काम को पूरा किया जाए…
लेकिन बोल सकते है हिसार एयरपोर्ट को लेकर हरियाणा में खूब सियासत हुई,, और हर पार्टी के नेता में इस एयरपोर्ट को लेकर क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई थी.. लेकिन ये कहना गलत नहीं होगी.. बीजेपी के शासन काल में ये एयरपोर्ट कम समय में बनकर तैयार हुआ है,, और फ्लाइट का संचालन भी शुरू किया गया है… ।

UP Crime: प्रेमिका की शादी के लिए बीटेक छात्र बन गया फर्जी टीटीई, वाराणसी कैंट स्टेशन से गिरफ्तार

MOCK PARLIAMENT: कानपुर में हुआ मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, डिप्टी CM मौर्य का अखिलेश पर बड़ा बयान, कहा- “अखिलेश यादव कांग्रेस की गोद में बैठे”, “कांग्रेस ने किया सत्ता का दुरुपयोग”- डिप्टी CM

1905: CM धामी ने 1905 हेल्पलाइन पर की सीधे बात, 1905 पर बातचीत कर जानी जनता की समस्या, CM धामी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश