Vinesh bajrang
Vinesh bajrang: कांग्रेस पार्टी में शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया अधिकारिक रूप से शामिल हो गए है। बता दें कि, पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान खड़गे के आवास पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेट बताया गया।
बता दें कि, ठीक हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विनेश और बजरंग कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि, ‘मैं आपकी उम्मीदों पर खरी उतरूं. मैं कांग्रेस का धन्यवाद करती हूं। बुरे समय में पता लगता है कि कौन आपके साथ है। मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं ऐसी पार्टी से जुड़ी हूं जो महिलाओं की पीड़ा समझती है। हम हर उस महिला के साथ खड़े हैं जो खुद को असहाय समझती है जब हम प्रदर्शन कर रहे थे तब बीजेपी छोड़ हर पार्टी ने हमारा साथ दिया आज से मैं एक नई पारी की शुरुआत कर रही हूं’।Vinesh bajrang
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…