Categories: देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड की 610 बसावटों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा? धामी ने केंद्र से मांगी 315 सड़कों के प्रस्तावों को मंजूरी…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में चर्चा की.

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 315 सड़कों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं. इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी. इससे दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही स्थानीय निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी.

मुख्यमंत्री श्री धामी ने इन प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध करते हुए कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखण्ड में सड़क संपर्क ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आवश्यकता है. सड़क सुविधा के विस्तार से सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड द्वारा प्रस्तुत सड़कों के प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा. इससे ग्रामीण आबादी को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश के समग्र विकास को भी गति मिलेगी.

News Desk

Recent Posts

परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?

नई दिल्ली कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी के परिसमीन विधेयक को समर्थन करने के…

2 hours ago

मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े महिला…

2 hours ago

विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत

नई दिल्ली परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए सरकार ने…

3 hours ago

करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति…

3 hours ago

मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….

रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय में राजस्व प्रशासन, प्रदेश में की…

3 hours ago