Categories: देश

Uttarakhand News: पदकों से चमका भारत, देवभूमि का दिखा दम! Asian Games 2026 में कपिल पोखरिया ने जीता कांस्य, CM धामी ने दी बधाई….

देहरादून. एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन कर रहे हैं. लगातार विभिन्न खेलों में हमारे खिलाड़ी देश के नाम कई पद कर रहे हैं. इसी कड़ी में बॉक्सिंग स्पर्धा, ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा, निशानेबाजी और तीरंदाजी में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी खेल के खिलाड़ियों को बधाई दी है.

सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग स्पर्धा (Boxing, Men) में 90 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने पर उत्तराखंड के होनहार मुक्केबाज कपिल पोखरिया (Kapil Pokharia) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी इस शानदार उपलब्धि ने चकरपुर, खटीमा के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड और पूरे देश का मान बढ़ाया है. आपकी मेहनत, लगन और जुझारू प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

वहीं ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा (Trap Mixed Team Event) में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरू ढांडा (Neeru Dhanda) और काइनान चेनाई (Kinan Chenai) को भी सीएम धामी ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि टीम भावना, अद्भुत संयम और शानदार निशानेबाजी का परिचय देते हुए आप दोनों ने देश का गौरव बढ़ाया है. आपकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संपूर्ण देश को गर्व है.

इसके अलावा कंपाउंड तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम स्पर्धा (Compound Archery Mixed Team Event) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल जाधव (Sahil Jadhav) और चिकिता तनिपार्थी (Chikita Taniparthi) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी यह सफलता देश का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ आने युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत है. इधर महिला कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ज्योति सुरेखा वेन्नम (Jyothi Surekha Vennam), तनिपार्थी चिकिता (Taniparthi Chikita) और पृथिका प्रदीप (Prithika Pradeep) को शुभकामनाएं दी. धामी ने कहा कि आपकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि ने देशवासियों का मान बढ़ाने के साथ-साथ विश्व पटल पर भारत की शान को और ऊंचा किया है. आपकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

News Desk

Recent Posts

Uttarakhand News: दुनिया के 1,400 हुनरमंदों के बीच छाया उत्तराखंड! सानिया-पार्थ ने जीते रजत, CM धामी ने दी बधाई…..

चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में…

56 minutes ago

राहुल गांधी की लीडरशिप पर शिवराज का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन नहीं मानता नेता

नई दिल्ली दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है.…

57 minutes ago

मोदी सरकार के 3 बड़े फैसले, MSP बढ़ा; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी

नई दिल्ली  केन्द्र की मोदी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में तीन बड़े फैसले…

58 minutes ago

बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर से : विकासखंड स्तरीय आयोजन नवम्बर में 11 खेलों में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं….

रायपुर: बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी रचनात्मकता एवं खेल प्रतिभा…

1 hour ago

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन देश के लिए गौरव का क्षण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों के शानदार…

1 hour ago