Categories: देश

Uttarakhand News: योगी-धामी की मुलाकात में यूपी-उत्तराखंड के लंबित परिसंपत्ति विवादों पर चर्चा, पुलों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का मुद्दा उठा…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के मध्य सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान तथा पूर्व में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विशेष रूप से बनबसा बैराज एवं नगरा बाईपास नहर की मरम्मत तथा झनकैया पुल व सूखा पुल सहित सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले पुराने एवं जर्जर पुलों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण का विषय उठाया. उन्होंने इन कार्यों को जनहित की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा बैराज एवं नगरा बाईपास नहर की मरम्मत तथा संबंधित पुलों का सुदृढ़ीकरण स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है. उन्होंने कहा कि इन कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन से स्थानीय लोगों एवं किसानों को लाभ मिलेगा. इसके लिए दोनों राज्यों के संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखना जरूरी है.

इस दौरान दोनों राज्यों के बीच सिंचाई विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित परिसंपत्तियों के बंटवारे, हस्तांतरण एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर भी विचार-विमर्श किया गया. पूर्व में विभिन्न स्तरों पर बनी सहमति के अनुरूप अब तक हुई प्रगति की चर्चा करते हुए शेष मामलों के समयबद्ध समाधान तथा संबंधित निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया.

धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के बीच आपसी सहयोग, सकारात्मक संवाद और निरंतर समन्वय से परिसंपत्तियों के बंटवारे से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मामलों का समाधान हुआ है. दोनों राज्यों के बीच पूर्व में बनी सहमति के आधार पर कई प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही पूरी की जा चुकी है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शेष लंबित विषयों का भी आपसी सहमति एवं सहयोग से शीघ्र समाधान होगा. धामी ने परिसंपत्तियों से जुड़े विभिन्न मामलों के समाधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से जनहित से जुड़े विषयों का समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे.

News Desk

Recent Posts

मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा….

रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…

10 hours ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….

रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारियों की…

10 hours ago

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की…

10 hours ago

भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी?

भोपाल   मध्य प्रदेश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस राजधानी…

10 hours ago