गौरीकुंड के जंगलों में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 श्रद्धालु सवार थे जिसमें से एक बच्ची भी शामिल थी। हेलीकॉप्टर ने सुबह लगभग 5 बजकर 17 मिनट पर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी लेकिन रास्ते में खराब मौसम होने के कारण अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने के कारण विमान श्रतिग्रस्त हो गया।

वहीं, मृतकों की पहचान राजवीर (पायलट), विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और राशि (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। मिली जानकारी के अनुसार केदारघाटी में घना कोहरा और तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर रास्ता भटक गया था जिसके बाद हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया और गौरीकुंड के जंगलों में उसके क्रैश होने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल केदारघाटी में अभी भी मौसम खराब है।

गौरीकुंड के जंगलों में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

 

ये भी पढ़ें:

अहमदाबाद विमान हादसे में साजिश की आशंका ! बाबा रामदेव को तुर्की की साजिश पर शक

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है