Categories: देश

Uttarakhand News: 2027 से पहले धामी का दम! ग्राउंड सर्वे में BJP को 54 सीटों का अनुमान, कांग्रेस 14 पर सिमटी…..

देहरादून. उत्तराखण्ड को लेकर किए गए हालिया ग्राउंड सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और भाजपा सरकार के प्रति जनता का मजबूत भरोसा सामने आया है. सर्वे के मुताबिक, यदि मौजूदा जनमत चुनावी नतीजों में तब्दील होता है तो 70 सदस्यीय उत्तराखण्ड विधानसभा में भाजपा को 54 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को महज 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. यह आंकड़ा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के राजनीतिक रुझान का महत्वपूर्ण संकेत है.

सर्वे में उम्र, सामाजिक वर्ग और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सीधे मतदाताओं से राय ली गई, जिसमें मुख्यमंत्री धामी को अलग-अलग वर्गों में उल्लेखनीय समर्थन मिला है. सर्वे में महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी के निर्णय के साथ 88 प्रतिशत लोगों ने पूर्ण समर्थन जताया, जबकि केवल 5 प्रतिशत ने पूर्ण विरोध किया. इसी तरह देवभूमि की पहचान और मूल स्वरूप को बचाने के सवाल पर 70 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया. यह राज्य की सांस्कृतिक पहचान और मूल स्वरूप की रक्षा को लेकर सरकार की नीति के प्रति जनसमर्थन को दर्शाता है.

सर्वे में सामाजिक वर्गों के आधार पर भी मुख्यमंत्री धामी को व्यापक समर्थन दिखाई दिया. बनिया/कायस्थ वर्ग में 57.3फीसदी, OBC में 50.6फीसदी, पंजाबी-सिख में 49.7फीसदी, ब्राह्मण वर्ग में 46.3फीसदी, राजपूत वर्ग में 46.1फीसदी और अनुसूचित जाति वर्ग में 45.3फीसदी समर्थन दर्ज किया गया. इससे संकेत मिलता है कि मुख्यमंत्री धामी की स्वीकार्यता किसी एक सामाजिक वर्ग तक सीमित न होकर विभिन्न समुदायों में है. आयु वर्ग के आधार पर किए गए सर्वे में भी मुख्यमंत्री को हर पीढ़ी से समर्थन मिला. 18-25 वर्ष में 37.8 फीसदी, 26-35 में 43 फीसदी, 36-50 में 46.8 फीसदी, 51-60 में 50.3 फीसदी और 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में 51.8 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के प्रति समर्थन व्यक्त किया.

सर्वे के आंकड़े इस बात की ओर संकेत करते हैं कि समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, महिला सशक्तिकरण, देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा, विकास और सुशासन से जुड़े निर्णयों ने मुख्यमंत्री धामी की स्वीकार्यता को विभिन्न सामाजिक और आयु वर्गों तक पहुंचाया है. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को 54 और कांग्रेस को महज 14 सीटों का अनुमान मिलना धामी सरकार के लिए बड़ा सकारात्मक संकेत है. सर्वे का व्यापक संदेश यह है कि उत्तराखण्ड में विकास के साथ अपनी संस्कृति, पहचान और मूल स्वरूप की रक्षा को प्राथमिकता देने वाली सरकार के प्रति जनता का भरोसा मजबूत बना हुआ है.

News Desk

Recent Posts

BRICS समिट के बाद बांग्लादेश का यू-टर्न, PM तारिक रहमान बोले- हम भारत के साथ संबंधों को…

नई दिल्ली बांग्‍लादेश में शेख हसीना की सरकार को जबरन सत्‍ता से बेदखल करने के…

1 hour ago

बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

कोलकाता पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव करीब 5 साल बाद कब्र…

1 hour ago

गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..

रायपुर: जब हुनर को अवसर और मेहनत को सही मंच मिलता है, तो मिट्टी से…

2 hours ago

गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..

रायपुर: जब हुनर को अवसर और मेहनत को सही मंच मिलता है, तो मिट्टी से…

2 hours ago

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक….

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के…

2 hours ago

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक….

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के…

2 hours ago