Categories: देश

Uttarakhand News: धामी सरकार ने खोला विकास का पिटारा, सड़क-बाढ़ सुरक्षा समेत कई कामों को मंजूरी; बद्रीनाथ रिवर फ्रंट के लिए 6 करोड़ स्वीकृत….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण और जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की है. उन्होंने केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत भारत सरकार से स्वीकृत 09 कार्यों के लिए 288.41 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि 115.36 करोड़ अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.

मुख्यमंत्री ने श्री बद्रीनाथ धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य की पुनरीक्षित लागत के क्रम में वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार के पर्यटन अवस्थापना मद से 6 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है. उन्होंने राज्य सेक्टर के अंतर्गत मानसून अवधि में बाढ़ सुरक्षा कार्यों, क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण के लिए पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी एवं पौड़ी गढ़वाल जनपदों की 06 योजनाओं के लिए 9.30 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है.

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 50 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है. मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग के निर्माण के लिए 72.63 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है.

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चलनीछीना में घटीका मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 99.39 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित श्रम भवन परिसर में लिफ्ट संयोजन के निर्माण कार्य के लिए 30.30 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए अनुमोदन किया है.

News Desk

Recent Posts

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में, महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी

नई दिल्ली  संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है।…

9 hours ago

463 किलोमीटर तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत ट्रेन, रेलवे में मचा हड़कंप

नई दिल्ली पिछले महीने एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल अक्टूबर में एक खाली…

10 hours ago

शिवराज सिंह चौहान इंदौर में किरार कुंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के ‘किरार…

10 hours ago

ICC का बड़ा ऐलान: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

नई दिल्ली   क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2035 तक के लिए ग्लोबल क्रिकेट…

10 hours ago

राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ….

रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में आज समर्थन मूल्य पर धान…

10 hours ago