Categories: देश

Uttarakhand News: गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर CM धामी का फोकस, नवनिर्वाचित सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया पारदर्शिता और जनहित का मंत्र…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने भेंट की. मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

सीएम ने कहा कि सहकारिता राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. जिला सहकारी बैंक किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ ही स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. उन्होंने अपेक्षा की कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सहकारिता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे.

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में जिला सहकारी बैंक देहरादून के अध्यक्ष मंजीत रावत, चमोली के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक गढ़वाल (कोटद्वार) के अध्यक्ष पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला और हरिद्वार के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चौधरी शामिल थे. ये सभी हाल ही में जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

News Desk

Recent Posts

Rajasthan Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से राजस्थान में बदलेगा मौसम! 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

जयपुर, 27 अक्टूबर 2026। राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर…

17 hours ago

राजस्थान में आशा सहयोगिनियों को बड़ी सौगात! भजनलाल सरकार ने बढ़ाया 10% मानदेय, अब हर महीने मिलेंगे 5,455 रुपये

जयपुर, 27 अक्टूबर 2026। राजस्थान सरकार ने प्रदेश की हजारों आशा सहयोगिनियों को आर्थिक राहत…

17 hours ago

मदन राठौड़ के चेहरे पर पोती ‘डिजिटल कालिख’, पाकिस्तान वाले बयान पर अभिषेक चौधरी की चेतावनी, राजस्थान में सियासी घमासान

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग अब डिजिटल विरोध…

17 hours ago

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

रायपुर: द क्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से विकसित हो…

2 days ago

सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

रायपुर: सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम…

2 days ago