Categories: देश

Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र के बाद देहरादून लौटते समय श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी के उपचारात्मक कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित इंजीनियरों से कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कें आवागमन का प्रमुख माध्यम होने के साथ ही पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक उपचारात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न करना जरूरी है. उन्होंने निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य की सफलता उसकी गुणवत्ता, समयबद्धता और उपयोगिता से निर्धारित होती है. इसलिए संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपचारात्मक कार्य प्रभावी और टिकाऊ हों. सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में विशेष सतर्कता बरतते हुए तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए.

मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर कार्य कर रहे इंजीनियरों एवं श्रमिकों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों में उनकी भूमिका के महत्व को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने में तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है. उनके समर्पण, परिश्रम और तकनीकी दक्षता से ही विकास परियोजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाता है. इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों और श्रमिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क सुविधाओं को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुधार एवं उपचारात्मक कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.

News Desk

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी। राष्ट्रपति बनने के…

1 hour ago

हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण परिसर में बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच…

1 hour ago

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 36 करोड़…

1 hour ago

Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवाओं ने रोका CM धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर रखी मांग…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार को गैरसैंण से देहरादून लौटते समय ऋषिकेश के नटराज…

1 hour ago

PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा

 नई दिल्ली   भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान…

1 hour ago