उत्तर प्रदेश: बागपत में ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़

उत्तर प्रदेश पुलिस की STF ने राजमार्गों पर ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक लाख रुपये के इनामी सदस्य को मुठभेड़ में मार गिराया। आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई। एसटीएफ के बयान के मुताबिक रविवार रात एसटीएफ की नोएडा इकाई और बागपत जिले पुलिस की टीम से गिरोह के सदस्यों की बागपत के थाना कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। इसमें कहा गया, ‘‘इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’

अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया कि इसके अन्य साथी मौके से भाग गए। बयान के अनुसार मृतक बदमाश की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के महम कस्बे के निवासी संदीप के रूप में हुई है जो कानपुर के पनकी इलाके में लगभग चार करोड़ की निकिल प्लेट समेत ट्रक लूटने के मामले में वांछित था। ‘‘संदीप पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में ट्रक चालकों की हत्या करके सामान सहित ट्रक लूटने और डकैती के 16 से ज्यादा मामले दर्ज थे।’’

ये भी पढ़ें:

पंजाब: गुरदासपुर में एक कार्यक्रम की घटना में सरपंच और तीन अन्य घायल हो गए

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed