उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले ने मात्र एक महीने में 1,030 जल निकायों का निर्माण करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि ‘हर गांव तालाब अभियान’ के तहत हासिल हुई है। ये जल संरक्षण पर केंद्रित एक विशेष पहल है।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने पीटीआई को बताया कि, “पिछले एक महीने में, 15 मई से 15 जून के बीच, जनपथ लखीमपुर खीरी के सभी ब्लॉक में ‘हर गांव तालाब’ अभियान चलाया गया। इसमें हमने हर गांव में एक तालाब बनाने का लक्ष्य रखा।एक महीने के भीतर ही हमने 1,030 तालाब बना दिए। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है, क्योंकि इससे पहले इतने कम समय में इतने सामुदायिक तालाब कभी नहीं बनाए गए।इस उपलब्धि को आज इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है।”
वहीं, इस पहल के तहत, हर ब्लॉक में तालाब खोदे गए हैं। इससे लगभग 700 एकड़ भूमि को समर्पित जल संरक्षण क्षेत्र में बदल दिया गया और लगभग 7 लाख लोगों के लिए रोजगार पैदा हुआ है। बारिश के जल के भंडारण के अलावा इन तालाबों ने मखाना की खेती से लेकर मछली पालन तक, आजीविका के नए अवसर खोले हैं, जिससे स्थानीय समुदायों को सीधा फायदा हुआ है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…