उत्तर प्रदेश

यूुपी विधानसभा का आज 24 घंटे नॉनस्टॉप चलेगा सत्र, योगी सरकार के मंत्रियों का रोस्टर जारी

यूपी विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा होगी। खास बात ये है कि आज का सत्र 24 घंटे नॉनस्टॉप चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल विजन डॉक्यूमेंट पर सदन को संबोधित करेंगे।28 मंत्रियों का रोस्टर जारी किया गया है, जो छह शिफ्ट में मौजूद रहेंगे।

बता दें कि, विजन डॉक्यूमेंट के जरिए योगी सरकार प्रदेश के विकास को लेकर अपना विजन पेश करेगी। सरकार की तरफ से विधानसभा में 28 और विधान परिषद में 18 मंत्री बोलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल चौथे दिन सदन को विजन डॉक्यूमेंट 2047 के मुद्दे पर संबोधित करेंगे।

सदन में हर समय मंत्रियों की अनिवार्य मौजूदगी के लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर तैयार किया गया है, जो आज शाम 6 बजे से कल सुबह 11 बजे तक लागू रहेगा। शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 11 बजे तक का समय छह शिफ्ट में बांटा गया है, जिसमें सिर्फ एक शिफ्ट दो घंटे की और बाकी शिफ्ट तीन-तीन घंटे की होंगी।

योगी सरकार के मंत्रियों का रोस्टर जारी

बुधवार शाम 6 से रात 9 बजे तक – लक्ष्मी नारायण चौधरी, राकेश सचान, नितिन अग्रवाल, विजय लक्ष्मी गौतम

रात 9 से 12 बजे तक – योगेंद्र उपाध्याय, कपिल देव अग्रवाल, सतीश चंद्र शर्मा

रात 12 से तड़के 3 बजे तक – अनिल कुमार, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मित्र दयालु, बृजेश सिंह

तड़के 3 से सुबह 6 बजे तक – अनिल राजभर, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव सिंह औलख, दिनेश खटिक, संजीव गोंड, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, केपी मलिक

गुरुवार सुबह 6 से 9 बजे तक – जयवीर सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, संदीप सिंह, रवींद्र जायसवाल, सोमेंद्र तोमर

सुबह 9 से 11 बजे तक – सूर्य प्रताप शाही, संजय सिंह निषाद, गुलाब देवी, रजनी तिवारी

 

ये भी पढ़ें:

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, 7 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago