UP: मुजफ्फरपुर में ट्रक पलटने से घायल हुए 14 कांवड़िये
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के सथेरी गांव के पास शनिवार सुबह एक ट्रक के पलट जाने से उसमे सवार 14 कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह हादसा सुबह आठ बजे हुआ। आगरा से हरिद्वार जा रहे कावड़ियों के ट्रक का एक पहिया फट गया।
क्षेत्राधिकारी (अपराध) रामाशीष यादव ने बताया कि पहिया फटने के कारण ट्रक पलट गया और उसमें सवार 14 कांवड़िये घायल हो गए। घायल कांवड़ियों को पास के अस्पताल ले जाया गया। उनके मुताबिक, हादसे से मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन इसे जल्द सामान्य कर दिया गया।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…