यूपी में बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान को लेकर बुधवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक हाई लेवल बैठक की। वहीं, पिछले एक हफ्ते में प्राकृतिक आपदा के कारण यूपी में 20 लोगों की जान गई है जबकि 12 लोग घायल हो गए और 33 पशुओं की हानि हुई है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों और बटाईदारों को नुकसान हुआ है, उनका सही और निष्पक्ष आकलन जल्द से जल्द किया जाए और रिपोर्ट तुरंत भेजी जाए। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है और राहत देने में किसी भी तरह की देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि जनहानि, पशुओं की मौत या घायल लोगों के परिवारों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिया जाए।
राहत आयुक्त कार्यालय सभी जिलों की स्थिति पर नजर रख रहा है और मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि राहत कार्यों में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड से तुरंत पैसा जारी किया जाए ताकि मदद का काम कहीं भी रुके नहीं।
वहीं, इसके अलावा सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए अन्य मदद का भी ऐलान किया है। जिन लोगों के घर पूरी तरह टूट गए हैं, उन्हें ‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ के तहत प्राथमिकता से नए घर दिए जाएंगे। वहीं, पात्र किसानों को ‘कृषक दुर्घटना बीमा योजना’ का लाभ जल्द दिलाने के निर्देश दिए गए हैं और फसल बीमा के दावों को जल्दी निपटाने के लिए बीमा कंपनियों के साथ तालमेल बनाने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे सीधे किसानों तक पहुंचें और सुनिश्चित करें कि हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुंचाना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…