हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक शादी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक नवविवाहित जोड़े ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से अलग हटकर एक अनोखी पहल की है, जिसे लोग “नई सोच वाली शादी” और सामाजिक संदेश देने वाली शादी बता रहे हैं।
इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि दूल्हा-दुल्हन ने विवाह से पहले एचआईवी टेस्ट कराया। रिपोर्ट सामान्य आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने शादी की रस्म पूरी की।
पूरा विवाह समारोह बेहद सादगी के साथ संपन्न हुआ। शादी में न तो बैंड-बाजा था और न ही किसी तरह का दिखावा या फिजूलखर्ची की गई। यह शादी पूरी तरह दहेज मुक्त रही, जिसने समाज के सामने एक मजबूत संदेश रखा।
समारोह में एक और अनोखी बात देखने को मिली। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को गुलाब के फूल की जगह ‘कलम’ भेंट की। इसके जरिए उन्होंने शिक्षा, जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश दिया।
दूल्हा मनेंद्र दहिया और दुल्हन मोनिका तंवर दोनों पेशे से काउंसलर हैं। उनका कहना है कि शादी केवल एक सामाजिक रस्म नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और समझदारी का रिश्ता है। इसी सोच के साथ उन्होंने स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दी। मनेंद्र दहिया ने कहा कि युवाओं को बिना झिझक अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए, ताकि भविष्य सुरक्षित रहे। वहीं मोनिका तंवर ने कहा कि एचआईवी जैसे विषयों पर समाज में अभी भी खुलकर बात नहीं होती, जबकि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
इस मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने कहा कि इस तरह की पहल युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करती है। आज के समय में शादियां अक्सर दिखावे का माध्यम बन जाती हैं, जबकि जरूरत सादगी और जागरूकता को बढ़ावा देने की है।
दूल्हे के पिता कृष्ण दहिया ने इस पहल को समाज के लिए सकारात्मक बदलाव बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की शादियां आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने का काम करेंगी।
यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोग इसे एक नई सोच और सामाजिक बदलाव की प्रेरणा मान रहे हैं।
नई दिल्ली कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…
नई दिल्ली कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…
हैदराबाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में भाई-बहन की लड़ाई अब परिवार के एक बड़े समारोह…
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों की तैयारियां…
हैदराबाद एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्तूबर, 2026 तक “राजभाषा माह…
नई दिल्ली मक्का और मदीना में करीब 4,000 भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने का…