पंजाब

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ट्रेन से पहुंचे करनाल, करनाल में मनोहर लाल का हुआ जोरदार स्वागत

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ट्रेन से पहुंचे करनाल

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार को देर रात करनाल पहुंचे… उनका ये सफर इसलिए भी खास रहा है…कि मनोहर लाल किसी चार्टर या सरकारी गाड़ी से नहीं बल्कि जन शताब्दी ट्रेन से करनाल पहुंचे…. जैसे ही वे रेलवे स्टेशन पर उतरे, जिले के विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया….

वहीं करनाल पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की… इस दौरान पत्रकारों ने मनोहर लाल से भारत-पाक क्रिकेट मैच, मणिपुर हिंसा, विपक्षी दलों के बयान और हरियाणा की राजनीति से जुड़े सवाल पूछे…. मनोहर लाल ने सभी मुद्दों पर अपनी साफ राय रखी और कई बार विपक्ष को आड़े हाथों भी लिया…

पत्रकारों ने जब भारत-पाक क्रिकेट मैच पर चल रहे विवाद के बारे में पूछा तो मनोहर लाल ने दो टूक कहा कि, खेल की अपनी अलग गरिमा होती है…. उन्होंने कहा कि, “ऑपरेशन सिंदूर और अन्य घटनाओं के बाद लोग स्वाभाविक रूप से भावुक हो जाते हैं…

कोई नहीं चाहता कि, ऐसी परिस्थितियां हों… लेकिन खेल एक अलग मंच है। खिलाड़ियों का मनोबल और उनकी भावना भी उतनी ही जरूरी है। ऐसे में मैच को लेकर विरोध करना उचित नहीं है।”

मनोहर लाल ने साफ कहा कि, सरकार और संबंधित संस्थाओं ने इस पर गंभीर विचार-विमर्श करके ही फैसला लिया है। इसलिए इसके खिलाफ विरोध का कोई उचित नहीं है।

मनोहर लाल के इस बयान को खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के हक में देखा जा रहा है। साथ ही उनेहोंने कहा कि, खेल और राजनीति को कभी एक-दूसरे से नहीं जोड़ना चाहिए।

वहीं मणिपुर हिंसा को लेकर उनसे सवाल किया गया तो मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि, मणिपुर में कई वर्षों से दो समुदायों के बीच तनाव रहा है, जिसकी वजह से समय-समय पर हिंसक घटनाएं हुईं।

“भारत सरकार ने इस पूरे मसले को बेहद धैर्य और सूझबूझ के साथ हल करने का प्रयास किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री खुद मणिपुर गए, वहां पीड़ितों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और एक विशेष पैकेज की घोषणा भी की।”

मनोहर लाल ने कहा कि, मोदी ने वहां लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति कायम रखने की अपील की। उनका मानना है कि, अगर सब लोग एकजुट होकर आगे बढ़ें तो मणिपुर में स्थायी समाधान निकल सकता है।

पत्रकारों ने उनसे हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया मांगी जिसमें कहा गया था कि, “कुछ लोग समानांतर बीजेपी चला रहे हैं…” इस पर मनोहर लाल ने मुस्कराते हुए साफ कहा कि,“मैं इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।”

हालांकि राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर उन्होंने तीखे वार किए। उन्होने कहा कि, राहुल गांधी हमेशा वही मुद्दे उठाते हैं जिनसे उन्हें राजनीतिक फायदा हो।

“विपक्ष जनता की भावनाओं से ज्यादा अपनी राजनीति को प्राथमिकता देता है…. राहुल गांधी के बयान सिर्फ राजनीतिक नफा-नुकसान के हिसाब से होते हैं। इसलिए उन्हें गंभीरता से लेना ठीक नहीं है।”

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाल ही में ट्रैक्टर चलाकर दिए गए संदेश पर मनोहर लाल ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि, बाढ़ जैसी कठिन परिस्थिति में राजनीति करने की बजाय सभी दलों को मिलकर प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए।“ये समय राजनीति का नहीं, बल्कि सेवा और राहत कार्यों का है। जनता के दुख-दर्द में उनके साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ा धर्म है।”

दरअसल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का करनाल दौरा न केवल बयानों की वजह, बल्कि उनकी यात्रा शैली की वजह से भी चर्चा का विषय रहा है। आमतौर पर बड़े नेता हवाई जहाज या सरकारी गाड़ियों से सफर करते हैं, लेकिन मनोहर लाल ने जन शताब्दी ट्रेन से सफर करके एक अलग संदेश दिया।

रेलवे स्टेशन पर लोगों ने इसे उनकी सरलता और जमीनी जुड़ाव का प्रतीक बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, ट्रेन से सफर करना दर्शाता है कि, मनोहर लाल अभी भी जनता से जुड़े हुए हैं, और दिखावे की राजनीति में विश्वास नहीं करते।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago