उत्तर प्रदेश

Mahakumbh 2025: आज महाकुंभ पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगम में करेंगे स्नान

प्रयागराज में लगे महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज महाकुंभ में भाग लेने के लिए आज यहां पहुंचेंगे। अमित शाह त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में भी डुबकी लगाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह के जीवन का यह 10वां कुंभ दौरा होगा, जिसमें महाकुंभ, कुंभ और अर्धकुंभ शामिल हैं।

गृहमंत्री शाह ने ‘X’ पर लिखा, “सम्पूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश देता सनातन धर्म का महासमागम, महाकुंभ केवल तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है। प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान व पूजन करने और पूज्य संतों से भेंट करने के लिए उत्साहित हूं।”

बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज प्रयागराज पहुंचेंगे और सबसे पहले संगम स्नान और पूजा अर्चना करेंगे। अमित शाह के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। वह गृहमंत्री अमित शाह के साथ संगम नोज, बड़े हनुमान जी मंदिर एवं अक्षयवट का दर्शन करेंगे। सीएम योगी, गृहमंत्री के साथ जूना अखाड़ा भी जाएंगे। जिसकेबाद उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मानव उत्थान सेवा समिति के शिविर का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री के साथ श्रृंगेरी, पुरी और द्वारका पीठ के शंकराचार्यों से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

आपको बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री के अलावा केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामले के मंत्री किरन रिजिजू भी प्रयागराज आएंगे। वह दोपहर तकरीबन 2.40 बजे प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करेंगे। वहीं, इसके बाद गंगा पूजन करेंगे। शाम करीब 4.30 बजे वह सेक्टर-8 में स्थित बुद्ध संगम शिविर जाएंगे और उसके बाद विश्व हिंदू परिषद के शिविर में बुद्ध सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें:

IND VS ENG T20 Series: राजकोट में सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी ‘सूर्या बिग्रेड’

12 साल बाद रणजी में विराट की वापसी, 30 जनवरी को दिल्ली में मुकाबला दर्शकों के लिए फ्री इंट्री

admin

Recent Posts

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…

32 minutes ago

33 minutes ago

Uttarakhand News: उम्र छोटी, हौसले बुलंद! माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले रियांश-प्रिशा से मिले CM धामी, सफलता पर दी बधाई…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…

1 hour ago