दिल्ली चुनाव को लेकर पीएम मोदी के आवास पर चल रही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में सरगर्मी बढ़ी हुई है। चुनाव को लेकर आप ने सभी उम्मीदवारों का एलान कर दिया तो कांग्रेस ने भी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए है। दूसरी तरफ मोदी कैबिनेट की आज यानि 1 जनवरी को बैठक हो रही है। यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर हो रही है। बीजेपी प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

बता दें कि, बैठक में दिल्ली के लिए बड़ी घोषणा का एलान हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हो रही है। इस बैठक के बाद केंद्र सरकार दिल्ली के लिए नई योजनाओं का भी एलान कर सकती है। वहीं, इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि, “भाजपा के सभी विधायक दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से मिले हैं। वहां धरना भी दिया है,दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए ज्ञापन भी दिया है। CAG की 14 रिपोर्ट दिल्ली सरकार पिछले 1.5 साल से दबा रही है और छुपा रही है। दिल्ली विधानसभा के सदस्यों को भी उनका हक नहीं दिया जा रहा. अदालत को भी गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली सरकार नहीं चाहती है कि दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट आए।”

बीजेपी विधायकों द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए ज्ञापन सौंपे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष और आप नेता राम निवास गोयल ने बताया, “कोर्ट द्वारा 10 दिन में जवाब फाइल करने के आदेश दिए गए हैं, मैं 10 में जवाब फाइल कर रहा हूं। कोर्ट का ऐसा कोई आदेश नहीं है कि CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाए या सत्र बुलाया जाए। कोर्ट में मामला चल रहा है। इस विषय में इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता।”

admin

Recent Posts

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

रायपुर: द क्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से विकसित हो…

8 hours ago

सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

रायपुर: सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम…

8 hours ago

अखिलेश के बयान पर धामी का पलटवार, बोले- उत्तराखंडियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम की ओर से आयोजित…

8 hours ago

अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में भर्ती से हटी रोक, खाली पद भरने का रास्ता साफ

उत्तराखंड के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती का…

8 hours ago

ईरान युद्ध के बीच UAE के समुद्र में फैला तेल, कई बीच बंद

अबू धाबी   संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समुद्री तटों के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर…

8 hours ago