मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में खेल अधोसंरचना का विस्तार, खिलाड़ियों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के गृह जिले जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में विकसित हुआ है। आधुनिक खेल अधोसंरचना के विस्तार से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, नियमित अभ्यास करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 28 मार्च 2026 को जशपुर प्रवास के दौरान इस मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया था। स्टेडियम के निर्माण से जिले के खिलाड़ियों को विभिन्न इनडोर खेलों के अभ्यास के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हुआ है। विशेष रूप से ग्रामीण और जनजातीय अंचलों से आने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए यह खेल परिसर अपनी क्षमताओं को विकसित करने और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों की तैयारी करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

’एक ही परिसर में बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस के अभ्यास की सुविधा’

जशपुर में निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में खिलाड़ियों को बास्केटबॉल के साथ शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस जैसे खेलों के अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विभिन्न खेल विधाओं में रुचि रखने वाले बच्चों और युवाओं को अपनी पसंद के खेल में नियमित अभ्यास करने और कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।

इनडोर स्टेडियम की सुविधा से खिलाड़ियों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अभ्यास जारी रखने में सहूलियत होगी। बास्केटबॉल जैसे खेलों में शारीरिक क्षमता, गति और टीम भावना विकसित होती है, वहीं शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस जैसे खेल एकाग्रता, रणनीतिक सोच और मानसिक दक्षता को बढ़ावा देते हैं। एक ही परिसर में विभिन्न खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होने से जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

’ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर’
जशपुर जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के बच्चे और युवा क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में रुचि रखते हैं। इन प्रतिभाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना और नियमित अभ्यास के अवसर उपलब्ध कराना उनके खेल कौशल को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी।

’मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में खेलों को मिल रहा प्रोत्साहन’

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के साथ खेल अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।जशपुर में 3.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे जिले में खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ने के साथ नियमित अभ्यास की संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा। आधुनिक खेल सुविधाओं की उपलब्धता से आने वाले समय में जशपुर के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

News Desk

Recent Posts

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे…

27 minutes ago

आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर मातृभूमि…

32 minutes ago

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, धामी ने किया ऐलान; देहरादून में बनेंगे ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टीस्टोरी बैरक….

देहरादून. पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

37 minutes ago

U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल

 नई दिल्ली आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 21 जनवरी से बांग्लादेश…

40 minutes ago