Categories: देश

ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द, बोले- पहले के समझौतों से होगी अलग

नई दिल्ली
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कई महीनों से दोनों देशों के बीच बातचीज जारी है. अब इस व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते के काफी करीब हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह व्यापार समझौता पहले हुए समझौतों से काफी अलग होगा। 

मंगलवार को ट्रंप ने पत्रकारों से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की. उन्होंने साफ कहा कि दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं. उन्होंने कहा, 'वे समझौता करना चाहते हैं. हम भी समझौता करने जा रहे हैं. हम काफी करीब हैं.' हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि यह समझौता पहले किए गए समझौतों से काफी अलग तरह का होगा। 

ट्रंप का यह बयान ऐया समय में आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और आपसी संबंधों पर मजबूती से चर्चा हुई है. बता दें, इसी महीने की शुरुआत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात की थी। 

दरअसल, भारत और अमेरिका ने इसी साल फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा तैयार करने का ऐलान किया था. हालांकि, अमेरिका के टैरिफ ढांचे में बदलाव के बाद समझौते को लेकर दोबारा बातचीत शुरू हुई। 

अब ट्रंप के हालिया बयान के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर लोगों की नजरें टिकी हैं. वहीं, कांग्रेस ट्रंप के इस बयान के बाद हमलावर है. कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने X पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया है कि व्यापार समझौते को लेकर भारत की ओर से कोई बयान क्यों नहीं दिया जा रहा। 

News Desk

Recent Posts

फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; दूसरे की तलाश जारी

पेरिस  फ्रांस की सशस्त्र सेनाओं ने बुधवार को पुष्टि की कि पूर्वी फ्रांस में एक…

44 minutes ago

धामी कैबिनेट की बैठक आज, तीन हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में…

52 minutes ago

लाइसेंस मिलते ही पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग कराएंगे उत्तराखंड के युवा

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के…

57 minutes ago

उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब रविवार को रहेगा अवकाश।

उत्तराखंड में स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों में अब शुक्रवार के बजाय रविवार…

1 hour ago

पुलिस को मिलेगी मजबूती, 1600 पदों पर भर्ती जल्द।

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को मजबूत…

1 hour ago

PM मोदी बोले- एग्रीवोल्टाइक्स से बढ़ेगी किसानों की आय, गांवों की समृद्धि को मिलेगा नया आधार

नई दिल्ली   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और शिवराज सिंह…

1 hour ago