देश-दुनिया के मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में हलचल मचा दी है।
एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने ईरान की खुलकर तारीफ की, जबकि इजरायल और अमेरिक की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ईरान के लोगों का साहस और उनकी वैचारिक मजबूती काबिले-तारीफ है, जिसे किसी भी ताकत से खत्म नहीं किया जा सकता।
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू पर भी तीखा हमला बोला। एक कहावत का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने दोनों नेताओं को एक जैसे स्वभाव और राजनीति करने वाला बताया। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को व्यक्तिगत रूप से अपमानित करना नहीं, बल्कि उनकी नीतियों की आलोचना करना था।
बाबा रामदेव ने आगे दोनों नेताओं की नीतियों को विश्व शांति के लिए खतरा बताते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही उन्होंने ईरान और शिया समुदाय की दृढ़ता और एकजुटता की भी सराहना की और कहा कि ऐसी विचारधारा को खत्म करना संभव नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की बड़ी आबादी वैचारिक रूप से एकजुट है, जिससे किसी भी बाहरी दबाव के बावजूद वह मजबूत बना हुआ है।
ये भी पढ़ें:
