Uncategorized

भारत समेत BRICS देशों को ट्रंप ने फिर दे डाली धमकी, जानें क्या है वजह

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ब्रिक्स (BRICS)देशों को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि इगर ब्रिक्स के इन नौ देशों ने अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने का प्रयास किया तो वे उन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे…दरअसल ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। ट्रंप ने सीधी धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने डॉलर को रिप्लेस करने की कोशिश की तो उन्हें बुरे परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि ब्रिक्स देश अमेरिकी डॉलर के वर्चस्व को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं…बता दें कि ब्रिक्स में शामिल सदस्यों का कहना है कि वैश्विक वित्तीय प्रणाली में अमेरिका के एकाधिकार से वे तंग आ चुके हैं। विकासशील देशों की इच्छा है कि अमेरिकी डॉलर और यूरो पर वैश्विक निर्भरता कम हो। इस नई करेंसी की चाहत के कई कारण हैं।

BRICS देश चाहतें हैं डॉलर से छुटकारा

हाल के वक्त में वैश्विक वित्तीय चुनौतियों और अमेरिका की आक्रामक विदेश नीतियों के कारण ब्रिक्स देशों को एक साझा नई करेंसी की जरूरत है। ब्रिक्स देश चाहते हैं कि वे अमेरिकी डॉलर और यूरो पर वैश्विक निर्भरता को कम करें। इसके लिए एक नई साझा करेंसी की शुरूआत की जाए। इससे ब्रिक्स देशों में व्यापार करना आसान होगा।  डॉलर की कीमत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में ब्रिक्स करेंसी से राहत मिलेगी। बता दें कि दुनिया में अमेरिकी डॉलर का हमेशा से वर्चस्व रहा है। एक आंकड़े के अनुसार, अमेरिका में करीब 96 फीसदी अंतरराष्ट्रीय कारोबार डॉलर में है, वहीं एशिया क्षेत्र में 74 फीसदी कारोबार डॉलर में है और बाकी दुनिया में 79 फीसदी कारोबार अमेरिकी डॉलर में हुआ है। हाल के वर्षों में डॉलर का रिर्जव करेंसी शेयर घट गया है। यूरों और येन की प्रचलन को बढ़ावा मिला है। हालांकि अभी भी डॉलर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली करेंसी है। विशेषज्ञों की मानें तो अगर ब्रिक्स करेंसी का उपयोग होता है तो इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर होगा।

ये भी पढ़ें

हादसा या साजिश ? महाकुंभ भगदड़ की होगी जांच, एक्शन में मोदी-योगी | Channel 4 News India

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

2 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

2 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

2 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

2 hours ago