बिजनौर में टला ट्रेन हादसा, इंजन से अलग हो गयीं ट्रेन की कुछ बोगी
यूपी के बिजनौर जिले में रविवार को बड़ा ट्रेन हादसा होने से टल गया। धनबाद जा रही गंगा-सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन से अलग हो गई और पीछे ही रह गई। तकनीकी खराब के कारण हुए हादसे में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
(ट्रेन हादसा) बता दें कि, ट्रेन में बड़ी संख्या में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी सवार थे। घटना के बाद आनन-फानन में बस और अन्य माध्यम से उन्हें रवाना किया गया। जिले के स्योहारा रेलवे स्टेशन के पास सुबह तकरीबन 4 बजे यह हादसा हुआ।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, हादसे का कारण तकनीकी फॉल्ट बताया जा रहा है लेकिन रेलवे विभाग इसके पीछे के वजह की जांच कर रहां है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…