Uncategorized

जयपुर में दर्दनाक हादसा: LPG और CNG ट्रक में भीषण टक्कर, 5 लोग जिंदा जले, 41 जख्मी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पेट्रोल पंप के नजदीक एलपीजी ट्रक और CNG ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई जिसके बाद स्थिति बेहद ही भयावह हो गई। वहीं, इस अग्निकांड में एक के बाद एक 40 से अधिक गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई जबकि एक बस में भी आग लग गई। बस में सवार पांच यात्री जिंदा जल गए और 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि, आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। CNG का टैंकर गलत साइड से आ रहा था और एलपीजी ट्रक से टकरा गया।

वहीं, चश्मदीदों ने बताया कि, हादसा सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर हुआ है। और पांच शवों को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि तेज रफ्तार से आ रही कई गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई है। आपको बता दें कि, यह हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुआ। दमकल की 20-22 गाड़ियां मौके पर मौजूद है लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

जयपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तकरीबन 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गई है, मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है बस 1-2 गाड़ियां ही बची हुई है जिनमें आग लगी हुई है।

वहीं, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने खुद ही जयपुर के एसएमएस अस्पतला में पहुंचकर घायलों का हाल जाना और सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि. जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है. घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया. प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

12 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago