राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुहर्रम के मौके पर 6 जुलाई यानि कि रविवार के दिन बड़े पैमाने पर ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इस धार्मिक आयोजन पर सड़कों पर हजारों की संख्या लोग उतरेंगे जिसको देकते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मौके पर एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन प्रमुख मार्गों की जानकारी दी गई है जहां से जुलूस गुजरेगा। वहीं, लोगों से अपील की गई है कि 6 जुलाई को यात्रा करने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देखें और उसी के अनुसार अपने सफर की प्लानिंग करें। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार, मुहर्रम का मुख्य ताजिया जुलूस पुरानी दिल्ली से कनॉट प्लेस होते हुए अरविंदो मार्ग के रास्ते कर्बला तक जाएगा। वहीं, इसके अलावा राजधानी के अन्य इलाकों से भी छोटे-बड़े ताजिया जुलूस निकलेंगे, जिनके कारण कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मुख्य ताजिया जुलूस चितली कब्र, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार और हौज काजी से होकर गुजरेगा और उसी मार्ग से वापसी करेगा. एक अन्य जुलूस पुरानी पुलिस चौकी, अशोक बस्ती, कुतुब रोड, खारी बावली, लाल कुआं, हौज काजी, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद से निकलेगा. यह भी अपने मार्ग से लौटेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…