जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने विधायक श्रीमती भगत के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

मंत्री श्री अग्रवाल ने विधायक श्रीमती भगत से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य के प्रति अपनी चिंता और संवेदनशीलता व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रीमती भगत जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता के बीच लौटें तथा पूर्व की भांति जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि विधायक श्रीमती रायमुनि भगत जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने जशपुर क्षेत्र की जनता के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता का उल्लेख करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि माता रानी की असीम कृपा और आशीर्वाद से श्रीमती भगत को उत्तम स्वास्थ्य, नई ऊर्जा एवं दीर्घायु प्राप्त हो।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच आत्मीयता, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण विशेषता है। उन्होंने विधायक श्रीमती भगत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

News Desk

Recent Posts

राजस्थान में वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में चलेगा विशेष अभियान, 18 साल के युवाओं को मिलेगा मौका

जयपुर। राजस्थान समेत देश के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची को लेकर…

9 minutes ago

कोटा में सिजेरियन के बाद 2 प्रसूताओं की हालत गंभीर, 5 महीने पहले हुई 5 मौतों की यादें ताजा!

कोटा, राजस्थान। राजस्थान के कोटा में प्रसूताओं की सेहत से जुड़ा एक और चिंताजनक मामला…

16 minutes ago

राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर: AAP की ‘झाड़ू’ छोड़ BSP के ‘हाथी’ पर सवार हुए नरेश मीणा, उम्मीदवारों की सूची पर उठाए सवाल

जयपुर/बूंदी। राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे…

20 minutes ago

Uttarakhand News: अग्निवीरों को धामी सरकार की सौगात, 40वीं वाहिनी PAC में दो जवानों के समायोजन को मिली मंजूरी….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे…

1 hour ago

Uttarakhand News: धामी ने बर्नीगाड़ को दी बड़ी सौगात, कॉलेज से मिनी स्टेडियम तक 217 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज…

1 hour ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई…

2 hours ago