ट्रैवल

ऋषिकेश में घूमने के लिए टॉप 5 डेस्टिनेशन

Top 5 destinations to visit in Rishikesh

ऋषिकेश में घूमने के लिए टॉप 5 डेस्टिनेशन

ऋषिकेश के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन क्या आप यहां कभी घूमने गए है और गए है तो आपको यहां जाकर कैसा लगा? ये हमें जरूर बताइएगा। और जिन लोगों ने अभी तक ऋषिकेश की सैर नहीं की है उन लोगों के लिए आज की ये वीडियो बेहद खास होने वाली है क्योंकि आज की विडियो में हम आपको बताने वाले है कि अगर आप ऋषिकेश जाने का प्लान बना रहे है तो आपको कहां कहां जाना चाहिए और कहां जाकर आपको शांति की अनुभूति होने वाली है।

उत्तराखंड जो कि एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल है, उसे “योग की राजधानी” और “गेटवे टू हिमालय” भी कहा जाता है। ये स्थान गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है और यहां आध्यात्मिक शांति, प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। तो अगर आप ऋषिकेश जा रहे है तो आपको इन स्थानों पर जरूर जाने की योजना बनानी चाहिए। सबसे पहली जगह है

  1. लक्ष्मण झूला और राम झूला

लक्ष्मण झूला और राम झूला गंगा नदी पर बने दो प्रमुख पुल हैं, जो ऋषिकेश की आन बान शान हैं। लक्ष्मण झूले की बात करें तो ये झूला भगवान राम जी के छोटे भाई लक्ष्मण जी के नाम पर बना है, जिन्होंने इसी स्थान पर गंगा को पार किया था। ये एक झूलता हुआ पुल है जो गंगा का अद्भुत दृश्य दिखाता है। वही राम झूला भी लक्ष्मण झूले से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है और इस पुल का अपना एक अलग धार्मिक महत्व है। दूसरी बेहतरीन जगह हैं

  1. त्रिवेणी घाट

 

ये ऋषिकेश का सबसे फेमस घाट है, यहां पर हर शाम भव्य गंगा आरती की जाती है। त्रिवेणी घाट को गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम माना जाता है। और तो आप यहां आकर अपने पापों से भी छुटकारा पा सकते है। मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु यहां गंगा स्नान करके पापों से मुक्ति पाने की कामना करते हैं। वही सुबह और शाम के समय यहां का वातावरण बेहद शांतिपूर्ण होता है, और आरती के दौरान दीपों और मंत्रोच्चार से माहौल भी अद्भुत हो जाता है। वही बात करते है नीर झरने की

 

  1. नीर झरना (नीर गढ़ वाटरफॉल)

 

नीर झरना ऋषिकेश के प्राकृतिक स्थलों में से एक है, जो शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये एक खूबसूरत झरना है, जो हरियाली से घिरा हुआ है। यहां तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है, जो एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट है। झरने का ठंडा पानी और प्राकृतिक माहौल आपको शांति और सुकून प्रदान करेगा। इनके अलावा कुंजापुरी देवी मंदिर भी ऋषिकेश में देखने लायक जगह है।

 

  1. कुंजापुरी देवी मंदिर

 

कुंजापुरी देवी मंदिर ऋषिकेश से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ की चोटी पर स्थित है। ये मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है और अपना अलग धार्मिक महत्व रखता है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नज़ारा दिखाई देता है। हिमालय और गंगा घाटी का दृश्य भी यहां से देखने लायक है। ये स्थान ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। सबसे आखिरी और बेहतरीन जगह है

 

  1. रिवर राफ्टिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स

 

ऋषिकेश को एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है, खासकर रिवर राफ्टिंग के लिए। गंगा नदी पर रिवर राफ्टिंग का अनुभव दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। शिवपुरी से ऋषिकेश तक राफ्टिंग का सफर रोमांच से भरा होता है। इसके अलावा, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स और ट्रेकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स भी यहां लोकप्रिय हैं। ये गतिविधियां युवाओं और रोमांच प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव प्रदान करती हैं।

Top 5 destinations to visit in Rishikesh

ऋषिकेश में घूमने के लिए टॉप 5 डेस्टिनेशन

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago