Today Weather News: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। दिन के समय तेज धूप ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में ये फेरबदल इसलिए हो रहा है क्योंकि, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि, इस दौरान कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

वहीं, अगर हम बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो आज दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक कल यानि शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है।

स्काईमेट (मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी) के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालय राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर) में 18 और 19 अप्रैल को बारिश के साथ हल्की स्नोफॉल होने की आशंका है। जबकि, पंजाब, झारखंड, पूर्वी बिहार में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं, विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम,मध्य भारत और गुजरात में अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो सकती है। जबकि, पश्चिम राजस्थान में आज लू से लेकर तीव्र लू की स्थिति बन रही है।

ये भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लगाए BJP पर गंभीर आरोप, बोलीं-मुसलमानों के खिलाफ है BJP

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

4 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

6 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago