भारतीय टेस्ट टीम में आज से ‘शुभमन युग’ की शुरूआत होने जा रही है। आज से इंग्लैड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। लीड्स के हेडिंग्ले में होने वाले इस मैच का पहला दिन युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए काफी अहम होगा। वहीं इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI कैसी होगी, इस पर भी सस्पेंस है। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम में नंबर 3, नंबर 6 के बल्लेबाज को लेकर भी काफी सस्पेंस नजर आ रहा है। अब ये देखना होगा कि भारतीय कप्तान किस प्लेइंग 11 के साथ इंग्लैंड के सामने उतरते है।
बता दें कि, रोहित, विराट और अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। वहीं, उन्होंने अबतक 32 टेस्ट मैच खेल है लेकिन शुभमन ने अधिकतर टेस्ट मुश्किल पिचों पर ही खेले है। वहीं इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI कैसी होगी, इस पर भी सस्पेंस है जबकि, नंबर 3 और 6 पर 5 नाम है लेकिन उसमें से सिर्फ दो नामों को चुनना है। इनमें करुण नायर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, अभिमन्यु ईश्वरन और नीतीश रेड्डी शामिल हैं। नंबर 8 पर टीम को शार्दुल ठाकुर, नीतीश रेड्डी या फिर कुलदीप यादव में से किसी एक को चुनना होगा। नीतीश रेड्डी को ऑलराउंडर के तौर पर तीसरे विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है।
लीड्स की पिच पर स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है, ऐसे में भारतीय टीम 2 स्पिनर के साथ उतरी तो इंग्लैंड टीम पर भारी भी पड़ सकती है। अब सवाल ये है कि क्या कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में शामिल रवींद्र जडेजा के साथ शामिल किया जाएगा या नहीं?
वहीं, अगर हम बात कर लें इंग्लैंड की टीम की तो भारत के लिए यहां एक अच्छी बात ये है कि, अब इंग्लैंड का बॉलिंग अटैक पहले जैसा नहीं है। ब्रॉड और जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गज गेंदबाद संन्यास ले चुके है। इंग्लिश टीम के पास गेंदबाजी अनुभव की कमी है। जबकि, प्रमुख गेंदबाज मार्क वुड और ओली स्टोन चोट के कारण बाहर है।
जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन जो 4 साल बाद लौटे है लेकिन पहले टेस्ट से दोनों गेंदबाज बाहर रहेंगे। टीम ने सीरीज के पहले मैच के लिए ब्रायडन कार्स और जॉश टंग को शामिल किया है, जिनके पास सिर्फ 8 टेस्ट का संयुक्त अनुभव है। वहीं, ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने अब तक सिर्फ 1 टेस्ट खेला है। टीम में कोई पक्का पांचवां गेंदबाज नहीं है, ऐसे में कप्तान बेन स्टोक्स को शायद खुद ज्यादा ओवर डालने पड़ें। ऐसे में अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं।
