Categories: देश

BJP की इस महिला उम्मीदवार ने घोषित की ₹1400 करोड़ की संपत्ति

BJP ने South Goa निर्वाचन क्षेत्र से बिजनेसमैन श्रीनिवास डेम्पो (Vasantrao S. Dempo) की पत्नी पल्लवी डेम्पो (Pallavi Dempo) को अपना उम्मीदवार बनाया है. पल्लवी ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दक्षिण गोवा जिला कलेक्टरेट में जमा किया. इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) भी उनके साथ मौजूद रहे. रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किए गए 119 पन्नों के हलफनामे से पता चलता है कि उनके पति श्रीनिवास डेम्पो के साथ उनकी कुल संपत्ति लगभग 1,400 करोड़ रुपये है. डेम्पो ग्रुप का बिजनेस फ्रेंचाइज फुटबॉल लीग से लेकर रियल एस्टेट, जहाज निर्माण, शिक्षा और खनन कारोबर तक फैला हुआ है.

पल्लवी के हलफनामे से पता चलता है कि उनके पास 255.4 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, वहीं श्रीनिवास के स्वामित्व वाली संपत्ति का मूल्य 994.8 करोड़ रुपये है. जहां पल्लवी की अचल संपत्ति का कुल बाजार मूल्य 28.2 करोड़ रुपये है, वहीं श्रीनिवास की अचल संपत्ति का कुल बाजार मूल्य 83.2 करोड़ रुपये है. श्रीनिवास डेम्पो की गोवा और देश के अन्य हिस्सों में संपत्तियों के अलावा, दंपति के पास दुबई में एक अपार्टमेंट भी है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 2.5 करोड़ रुपये है. साथ ही लंदन में भी 10 करोड़ का एक अपार्टमेंट है.

पल्लवी के हलफनामे के ​मुताबिक उनके पास अलग-अलग सीरीज की तीन मर्सिडीज बेंज कारें हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 1.69 करोड़, 16.42 लाख, 21.73 लाख है. एक कैडिलैक कार है, जिसकी कीमत 30 लाख है. एक महिंद्र थार एसयूवी है जिसकी कीमत 16.26 लाख है. पल्लवी डेम्पो ने अपने एफिडेविट में जानकारी दी है कि उनके पास 5.7 करोड़ रुपये का सोना है. जहां पल्लवी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 10 करोड़ रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया, वहीं श्रीनिवास ने उसी वर्ष के लिए 11 करोड़ रुपये का रिटर्न दाखिल किया.

पल्लवी के पास 217.11 करोड़ के बॉन्ड, 12.92 करोड़ की सेविंग्स और करीब 9.75 करोड़ रुपए की अन्य चीजें शामिल हैं. 49 वर्षीय भाजपा उम्मीदवार के पास एमआईटी, पुणे विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे

admin

Recent Posts

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

8 minutes ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

22 minutes ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

46 minutes ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

1 hour ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

1 hour ago

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago