IND vs ZIM

टी20 विश्व कप 2026 में आज यानि गुरुवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला होगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा और यह भारत के लिए इस टूर्नामेंट का अहम मुकाबला साबित हो सकता है। यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारत के लिए टूर्नामेंट में बने रहने की लड़ाई है।

बता दें कि, सुपर-8 राउंड में भारत को साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इस हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.80 तक गिर गया है। इसलिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़ी अंतर से जीतना भी जरूरी है।

वहीं, अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। चार मैचों में उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए, औसत 3.75 और स्ट्राइक-रेट 75 रहा। अब सवाल यह है कि क्या वे प्लेइंग 11 में रहेंगे या संजू सैमसन उनकी जगह खेलेंगे। टीम इंडिया के बैटिंग कोच स‍ितांशु कोटक ने चेन्नई में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बदलाव संभव है। उन्होंने कहा:

दो बाएं हाथ के ओपनर हैं, नंबर-3 भी बाएं हाथ का है।

विपक्ष ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर रहा है।

अंतिम टीम संयोजन मैच के अंतिम समय में तय होगा।

वहीं, एक विकल्प यह है कि सूर्यकुमार को नंबर-3 पर खेलाया जाए और तिलक को नीचे भेजा जाए, ताकि बल्लेबाजी में संतुलन और विविधता आए।

आपको बता दें कि, मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। यहां की पिच अब तक टूर्नामेंट की सबसे अच्छी बल्लेबाजी पिच मानी जा रही है। इसी मैदान पर न्यूज़ीलैंड ने 180+ रन का लक्ष्य भी हासिल किया था।

बॉलिंग में भारत को राहत:

जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में हैं।

उनके साथ वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह मजबूत गेंदबाजी करेंगे।

इस मैच में उप-कप्तान अक्षर पटेल की वापसी तय है। इससे टीम में संतुलन और बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें:

By admin