मोदी सरकार के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह

केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रहे जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल समाप्त हो चुका था, जिसके बाद उन्होंने मंत्रिपद छोड़ने का फैसला लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में भी राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में बीजेपी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया, जिसके कारण उनका संसद सदस्य के रूप में कार्यकाल आगे नहीं बढ़ सका।

कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को खत्म हुआ था। इसके बाद उन्होंने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया। वह केरल से आते हैं और मोदी सरकार में ईसाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल थे।

इसी दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल भी समाप्त हुआ है। हालांकि उन्हें अभी मंत्री पद से नहीं हटाया गया है और वे अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

जॉर्ज कुरियन का जन्म 1960 में केरल के कोट्टायम में हुआ था। पेशे से वे सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। बीजेपी की स्थापना के शुरुआती दौर से ही वे पार्टी से जुड़े रहे हैं। राजनीति में लंबे अनुभव के अलावा वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बाद में उन्हें मोदी सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला।

admin

Recent Posts

भोपाल पुलिस कमिश्नर तक ‘सीक्रेट नागरिक’ पहुंचाएंगे अपनों और लोगों की शिकायत

भोपाल. भोपाल पुलिस ने शहर में अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…

8 hours ago

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, BSF की गोली से बांग्लादेशी नागरिक की मौत का दावा

ढाका  बांग्लादेश और भारत के बीच सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के बीच तनाव बढ़ने…

8 hours ago

CG में अब 24 घंटे मिलेगा राशन, देश का 5वां अन्नपूर्ति ग्रेन ATM हुआ शुरू

रायपुर. प्रदेश में अब एटीएम से राशन भी मिलेगा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने शनिवार…

8 hours ago

CG में चंगाई सभा को लेकर बवाल, हिंदू जागरण मंच ने लगाया पैसे देकर धर्म परिवर्तन का आरोप

धमतरी. शहर के वंदना विहार कॉलोनी में एक घर में कथित रूप से चल रही…

8 hours ago

धार में दर्दनाक सड़क हादसा, गुजरात के युवकों की वैन को ट्रॉले ने मारी टक्कर; 6 की मौत

धार. बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास बड़ा भीषण हादसा हो गया। यहां रविवार…

8 hours ago

PM मोदी और JD वेंस की अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच अहम बातचीत हुई…

8 hours ago