टी20 विश्व कप मेन्स 2026 7 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए के सभी टीम्स अपनी तैयारियों में जुटी हुई है लेकिन इस बीच अफगानिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। अफगान टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज नवीन उल हक चोटिल हो गए। ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन उल हक कंधे की गंभीर चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ टी20 विश्व कप दोनों से बाहर हो गए हैं। नवीन इसी महीने सर्जरी करवाएंगे और उनके टुर्नामेंट में वापसी की उम्मीद बहुत कम है।
