दुनिया में मशहूर हैं ये 5 इमारत, एक बार घूमने यहां जरूर जाएं

भगवान की बनाई इस दुनिया में कुछ स्थान ऐसे हैं, जो अपनी अद्वितीय खूबसूरती और आकर्षण से न केवल हमारे दिलों को छूते हैं, बल्कि ये हमारी सोच को भी बदल देते हैं। और जैसा कि आपको पता है कि सोच अगर मस्त है तो आदमी हमेशा ही तंदरूस्त रहता है।और यदि आप छुट्टियों में देश से बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये विडियो बिल्कुल आपके लिए है जो आपको एक ऐसी यात्रा प्रदान करेगी जो आपकी यात्रा के अनुभव को अविस्मरणीय बना देंगी।

1. मरीना बे सैंड्स

सिंगापुर का मरीना बे सैंड्स एक शानदार होटल होने के साथ-साथ एक आर्किटेक्चरल मास्टरपीस भी है। इसकी बनावट इतनी आकर्षक है कि ये दूर से ही नजर आती है। तीन विशाल टावरों के बीच एक स्काईवे है, जो पर्यटकों को शानदार दृश्य प्रदान करता है। यहाँ स्थित 150 मीटर लंबा स्विमिंग पूल दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक कैंटिलीवर पूल है।

2. सिडनी ओपेरा हाउस

ये इमारत सिडनी या कहें दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक मानी जाती है। इसके सफेद शंख के आकार के गुंबद समुद्र के पानी में नाचते हुए ज्वार की तरह दिखते हैं। इस इमारत का दृश्य दिन और रात दोनों समय उतना ही रोमांचक और alive होता है। तो अगर आप ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, तो इस इमारत को देखना बिल्कुल ना भूलें।

3. टाइगर नेस्ट मॉनेस्ट्री

भूटान के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित टाइगर नेस्ट मठ एक प्रसिद्ध बौद्ध मठ है। ये मठ अपने अद्भुत स्थान के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये मठ एक पर्वत की चोटी पर स्थित है और इसके चारों ओर हरियाली और बर्फीले पहाड़ों का दृश्य अविस्मरणीय है। भूटान में बर्फीले पहाड़ों और शांत वातावरण के साथ ये स्थल एक अलग ही मानसिक शांति का अहसास कराता है।

4. हवा महल

जयपुर का हवा महल, जिसे “पैलेस ऑफ विंड्स” भी कहा जाता है, भारतीय वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है। इसे 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था और ये अपनी 953 खूबसूरत और जालीदार खिड़कियों के लिए प्रसिद्ध है। इन खिड़कियों के माध्यम से हवा महल के भीतर ठंडी हवाएं आती थीं, जिससे महल के अंदर गर्मी कम हो जाती थी। ये इमारत जयपुर के गौरव और समृद्ध इतिहास की प्रतीक है। यहां की यात्रा से आपको राजपूत संस्कृति और वास्तुकला के बारे में गहरी जानकारी मिलती है।

5. वेस्टमिंस्टर

लंदन का वेस्टमिंस्टर क्षेत्र न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ये विभिन्न प्रसिद्ध इमारतों का घर भी है। यहां स्थित वेस्टमिंस्टर पैलेस, बकिंघम पैलेस, वेस्टमिंस्टर एब्बे, और ट्राफलगर स्क्वायर जैसे स्थान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं। ये क्षेत्र लंदन का सांस्कृतिक और राजनीतिक ह्रदय माना जाता है और इसकी इमारतें विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। यहाँ की ऐतिहासिक वास्तुकला और ब्रिटिश संस्कृति का अनुभव किसी भी पर्यटक को एक नई दुनिया से रूबरू कराता है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

44 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

59 minutes ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago