स्पोर्ट्स

आईपीएल में आज होंगे डबल मुकाबले, KKR की LSG से टक्कर, CSK की PBKS से भिड़ंत

आईपीएल 2025 में आज यानि मंगलवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला KKR और LSG के बीच खेला जाएगा। जो भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस सीजन में चार मुकाबले खेले है जिनमें से 2 में ही उन्हें जीत मिली है। बता दें कि, लखनऊ और कोलकाता के बीच यह मुकाबला पहले 6 अप्रैल को ही खेला जाना था लेकिन त्योहारों के चलते इसकी तारीख में फेरबदल किया गया।

वहीं, केकेआर ने सनराइजर्स के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया। इस मैच में वेंकटेश, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह और राहणे ने शानदार बल्लेबाजी की। ईडन गार्डन्स की धीमी पिच पर नरेन और चक्रवर्ती अपनी फिरकी का जादू चलाने के लिए बेताब होंगे।

दूसरी तरफ लखनऊ की अगर बात करें तो उनके पास भी इस पिच के लिए अच्छे स्पिनर मौजूद है। वहीं फास्ट बॉलिंग यूनिट में शार्दुल ठाकुर, आवेश खान और आकाश दीप जैसे गेंदबाज हैं। बल्लेबाजी में मार्श, पूरन बेहतर खेल रहे है। मिडिल ऑर्डर में एडेन मार्करम, डेविड मिलर, आयुष बदोनी और अब्दुल समद किसी भी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत का फार्म टीम के लिए चिंता का विषय जरूर है।

वहीं, आज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। जो कि, पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होना है। यह मैच न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि, इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए हार की हैट्रिक पूरी कर चुकी है और पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ घरेलू मैदान पर हार का सामना किया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, मोईन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, शार्दुल ठाकुर

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद

ये भी पढ़ें:

इस सीजन में आरसीबी ने रचा इतिहास, CSK, KKR के बाद MI को घर में हराया

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

7 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

7 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

7 hours ago