दिल्ली के रोहिणी के पास प्रशांत विहार इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरा मच गई। धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया जिससे वहां रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वहीं, अभी तक धमाका होने की असल वजह सामने नहीं आई है। घटनास्थल पर कई टीमें मौजूद है।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने घटना की स्थिति को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को मौके पर बुलाया है। टीम धमाकों के कारणों का पता लगाएगी कि यह हमला है या फिर दुर्घटना। बता दें कि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में अपना सहयोग कर रही है।
रोहिणी के DSP अमित गोयल ने बताया कि धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है ? डीसीपी ने कहा कि विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…