दिल्ली में दिवाली पर खूब हुई आतिशबाजी
दीवाली के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जमकर आतिशबाजी हुई जिससे आबोहवा जहरीली हो गई। शुक्रवार सुबह के समय लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं, आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें बड़े पैमाने में सामने आई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
दिल्ली में एक्यूआई जहांगीरपुरी में 417, लोनी में 377, पूठखुर्द में 370, इहबास में 357, मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में 356, अलीपुर में 351, द्वारका सेक्टर में 347, मालविया नगर में 335, आनंद विहार में 331, कटवारिया सराय में 331, अशोक विहार में 324, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में 328, कनॉट प्लेस में 329, ग्रेटर कैलाश में 319, जीटीबी नगर में 322, मयूर विहार में 322, हरि नगर में 316, रोहिणी में 339 सहित सभी इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…