सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से दोनों ही धातुओं की कीमतों में इजाफा देखने को मिला लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से ब्रेक लग गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप के टैरिफ ने फिर से ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। जिसके चलते शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला फिर से देखने को मिला है।
आपको बता दें कि, बीते कुछ दिनों से सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आ रखी थी लेकिन आज यानि मंगलवार को सोना-चांदी के दाम कम हो गए। सोने के दाम अपने पिछले बंद के मुकाबले 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिर गया। जबकि चांदी की कीमत तेजी के साथ खुलने के बाद झटके में 2100 रुपये से ज्यादा गिर गई।
बताए कि, 29 जनवरी को सोने के दाम रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था और इस स्तर को छूने के बाद तेजी से क्रैश हुआ था। अब भी सोना अपने हाई से क्रैश नजर आ रहा है और इसमें अब तक 32,801 रुपये की गिरावट आ चुकी है।
MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव अपने पिछले बंद 2,65,333 रुपये प्रति किलो से खुलते ही टूटकर 2,63,183 पर आ गई और इस हिसाब से देखें, तो 1 Kg Silver Price अचानक ही 2150 रुपये कम हो गया।
