‘कांग्रेस में दो तरीके के लोग हैं…आधे BJP से मिले हुए हैं’, कार्यकर्ताओं पर भड़के राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 20-30 ऐसे लोग हैं, जो बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें उठा के बार फेंक देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और अपने वरिष्ठ नेताओं को भी नसीहत दी। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस के अंदर भी बीजेपी के लोग बैठे हैं तभी कांग्रेस गुजरात की जनता का विश्वास नहीं जीत पा रही है। राहुल गांधी ने माना कि गुजरात की जनता विकल्प चाहती है। बी टीम नहीं चाहती है।

कांग्रेस में दो तरीके के लोग हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा,  ‘गुजरात की जो लीडरशिप है, गुजरात के जो कार्यकर्ता हैं। गुजरात के जो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट्स हैं, ब्लॉक प्रेसिडेंट्स हैं, उसमें दो तरीके के लोग हैं, डिवीज़न हैं अभी यहाँ पे बैठे हुए सब लोग?’

आधे BJP से मिले हुए हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा ‘मगर दो टाइप के हैं। एक हैं जो जनता के साथ खड़ा है, जो जनता के लिए लड़ता है, जो जनता की इज्जत करता है। और जिसके दिल में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है और दूसरा है, जो जनता से कटा हुआ है, दूर बैठता है, जनता की इज्जत नहीं करता है। और उसमें से आधे बीजेपी से मिले हुए हैं।

गुजरात के लोग विकल्प चाहते हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकालने की बात कही. ‘जब तक हमने इन दो को क्लियरली अलग नहीं किया तब तक गुजरात की जनता हम में बिलीव नहीं कर सकती है। गुजरात की जनता गुजरात के व्यापारी, गुजरात के स्मॉलर मीडियम बिज़नेसेस गुजरात के किसान, गुजरात के मजदूर, गुजरात के स्टूडेंट्स। अपोजिशन चाहते हैं, विकल्प चाहते हैं बी टीम नहीं चाहते हैं।’

गुजरात में  कांग्रेस एक्टिव मोड में

बता दें कि कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से एक्टिव मोड में आ चुकी है. बीते 3 दशकों से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. बीते दो विधानसभा चुनावों की बात करें तो 2017 के चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को जोरदार टक्कर दी थी, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद वोट बंट गए थे, जिसके कारण भाजपा ने 182 में से 156 सीटें हासिल की थी.

 

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago