फिर बदलने वाला है दिल्ली-एनसीआर का मौसम

उत्तर भारत के कई राज्यों में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम ने करवट ले ली है। आमतौर पर इस समय गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम सुहावना बना हुआ है—दिन में धूप निकलती है, लेकिन हवा में नमी के कारण ज्यादा गर्मी नहीं लग रही, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते फिर से आंधी और बारिश की संभावना बन रही है। इससे पहले मार्च की शुरुआत में तेज गर्मी पड़ने लगी थी, लेकिन 15 मार्च को हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और तब से ठंडक बनी हुई है।

तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में बादल और धूप दोनों का असर देखने को मिलेगा, वहीं हवाएं भी तेज चल सकती हैं।

स्काईमेट के मुताबिक, 26-27 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 27 मार्च को उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

By admin