दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम सहित एनसीआर (NCR) में 7 जुलाई की सुबह तेज हवाओं और बारिश के साथ हुई। तकरीब सुबह करीब 5 बजे से ही बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी थी लेकिन कुछ देर बाद सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर पहले हल्की और फिर तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश भी हुई।

आपको बता दें कि, मॉनसून ने तो अपने तय समय से पहले ही दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में दस्तक दे दी थी लेकिन इंतजार था अच्छी बारिश होने का लेकिन अब उम्मीद है कि दिल्ली-एनसीआर में अब मॉनसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अब चमक के साथ तूफान और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जगह-जगह जलभराव की समस्या भी देखने को मिल सकती है।

वहीं, आज पूरे दिन बादल घेरा डाले रहेंगे। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगर तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि अगले दिन भी बारिश के साथ आंधी के आसार बने हुए है लेकिन हवा की रफ्तार में कमी देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:

हरियाणा के 49 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है