देश

घर में घुसे चोर ने सैफ अली खान पर किया चाकू से हमला… गर्दन पर जख्म

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ है। अभिनेता के मुंबई में स्थित घर पर रात के दो बजे एक चोर ने धारदार हथियार से हमला किया है। उनके शरीर पर 6 बार वार किया गया है। उन्हें फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुंबई पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि हमला किसने और क्यों किया ?

मुंबई पुलिस ने कहा कि, बुधवार की देर रात 2 बजे एक अनजान शख्स अभिनेता के घर में घुसा और वहां मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा तभी सैफ ने दोनों के बीच आकर शख्स को समझाने की कोशिश की लेकिन गुस्से में शख्स ने उन पर अटैक कर दिया और दोनों के बीच में हाथापाई हुई और इसी दौरान सैफ अली खान को चाकू से 6 बार वार किया गया।

वहीं, एक्टर सैफ अली खान की टीम की तरफ से भी एक ऑफिशियल स्टेटमेंट आ गया है। जिसके अनुसार, सैफ के घर पर चोरी की कोशिश हुई थी। अभी अस्पताल में उनकी सर्जरी हो रही है और ये पुलिस केस है। स्थिति के बारे में अपडेट किया जाएगा। बता दें कि, जब सैफ अली खान पर हमला हुआ तब परिवार के बाकी मेंबर्स कहां थे जिसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

बता दें कि, सैफी अली खान पर हुए के बाद सेलेब्स और फैंस काफी शॉक्ड है। वहीं, पटौदी और कपूर फैमिली की तरफ से अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। सभी फैंस एक्टर के जल्द सेहतमंद होने की दुआ कर रहे है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक सैफ अली खान के घर में एक पाइपलान जो उनके बेडरूम में जाकर खुलता है तो काफी संभावनाएं है कि चोर घर में उसी रास्ते से घुसा होगा।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

3 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

4 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

4 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

7 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

7 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

8 hours ago