रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। चक्रवात से हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में विद्यार्थियों के खानपान की व्यवस्था…
दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर…
भरतपुर: राजस्थान पंचायत राज चुनाव 2026 के नतीजों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले…
टोंक (राजस्थान): राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस ने सचिन पायलट के गढ़ टोंक…
बॉलीवुड में एक जमाना था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिश्ते में थे. काफी…
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करेंगे। बीते दिनों…