भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज पर बनी रहना चाहेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर होगा।
बता दें कि, भारत ने इस घरेलू सीरीज के पहले मुकाबाले में कीवी टीम को 4 विकेट से हराया था। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 301 रन बनाने थे। रन मशीन विराट कोहली ने इस मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 रनों का अहम योगदान दिया था।
वहीं, अब भारत की नजरें राजकोट में जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होंगी। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट उपलब्ध रहेगी।
भारत की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी / आयुष बदोनी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, जैक फोक्स, आदित्य अशोक / जेडन लेनोक्स
