मंदिर के पुजारियों ने मिलकर किया पुजारी की हत्या, हवन कुंड में दफनाया शव

दोहला रेलवे फाटक के पास बगलामुखी मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि, मंदिर के दो पुजारियों ने हत्या को अंजाम दिया और शव को गवन कुंड में दफना दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों पुजारियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के डेरा भूरी वाले अन्नशेतर गांव बचौली (रोपड़) में सेवा करते पिता गुरिंदर कुमार ने थाना सिटी धूरी की पुलिस को दिए बयान में बताया है कि, उनका लडका सुदीप कुमार (33), पिछले 14 साल से उक्त मंदिर के पुजारी अशोक शास्त्री के पास रहता था और वहीं परमानंद वासी खजूआ (यूपी) भी पुजारी का काम करता था। दोनों पुजारी उसके लड़के से रंजिश रखते थे और मंदिर छोड़कर जाने के लिए परेशान करते थे.

पुलिस की पूछताछ में मृतक के पिता ने बताया कि 3-4 दिन पहले भी उसके लड़के ने मुझे दोनों पुजारियों की तरफ से उसके साथ किए झगड़े के बारे में बताया था. 3 मई को सुबह उसके धूरी स्थित घर के पड़ोसी ने फोन पर बताया सुदीप घर नहीं आया है.

सूचना मिलने पर वे सुदीप कुमार की खोज करते-करते जब मंदिर पहुंचे तो उसके बेटे का शव मंदिर में बने हवन कुंड में से बरामद किया गया. थाना सिटी धूरी के प्रमुख सौरभ सबरवाल ने बताया कि मृतक सुदीप के पिता के बयान पर पुजारी अशोक शास्त्री और परमानंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

11 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago